पलामू जिले की 3,49,080 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे से लाभुकों के खातों में राशि पहुंचनी शुरू हो गई। इस योजना की राशि केवल उन्हीं महिलाओं को भेजी गई है जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और डीबीटी के लिए सक्षम हैं।