मेदिनीनगर (डालटनगंज): सहायक नगर आयुक्त ने शाहपुर इंटकवेल का किया निरीक्षण, जलापूर्ति बंद होने का कारण जाना
सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता ने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे शाहपुर इंटकवेल का निरीक्षण किया। आधे घंटे तक जायजा लिया। खराब मोटर को जल्द मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश जूनियर इंजीनियर और कर्मियों को दिया। बता दे कि शाहपुर इंटकवेल में कोयल नदीं का बालू भर गया है। पानी कम हो जाने और बालू अधिक रहने से मोटर जल गई है। पिछले 12 दिनों से जलापूर्ति बाधित है।