पतरातू: सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
पानी आपूर्ति के मांग को लेकर सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय गेट पर तेलियाटाड़ के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने घेराव व ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया,इससे दो घंटे से भी अधिक समय तक ऑफिस गेट जाम रहा,कार्यालय के दर्जनो कर्मचारी, सेफ्टी अधिकारी अंदर फंसे रहे. अफरा-तफरी मची रही,ग्रामीण महिला सबिता देवी,सावित्री देवी ने कहा पहले पानी की समस्या से अवगत कराया गया था