गोपालगंज: गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम शुरू किया
गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात महिला की शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक अज्ञात महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। वहीं मृतक अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक अज्ञात महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।