गोपालगंज: थावे रोड पर अर्धनिर्मित मकान में मिले युवक के शव की हुई पहचान, ब्यूटी पार्लर संचालिका पर हत्या का आरोप
शहर के थावे रोड स्थित एक नवनिर्मित मकान में बीते नौ जनवरी को एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं अज्ञात युवक के शव को पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच नगर थाना में कुछ लोग पहुंच कर अज्ञात युवक के शव की तस्वीर देखकर उसकी शिनाख्त करने हुए एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।