लखीसराय: लखीसराय बिहार रक्षा वाहिनी कार्यालय के समीप मृतक होम गार्ड जवान को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
लखीसराय जिले के उत्पाद थाना में कार्यरत होमगार्ड जवान सुजीत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु आनन फानन में बेगूसराय ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही होम गार्ड जवानों तथा उत्पाद थाना में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उत्पाद पुलिस पदाधिकारी और बिहार रक्षा वाहिनी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।