लखीसराय: लखीसराय के पीरी बाजार थाना के खैर योगपुर गांव के बंद घर में चोरों ने चार लाख रुपये संपत्ति चुराई मामला थाने में दर्ज।
लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के खैर योगपुर गाँव में अज्ञात चोरों ने इसी गांव के प्रमोद कुमार के घर में घुसकर पांच भर सोने एवं सात भर चांदी के आभूषण तथा बारह हजार रूपये एवं घरेलू अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गया। घर के मालिक के अनुसार तकरीबन चार लाख रूपये की सम्पत्ति की चोरी का अनुमान लगाया गया है।