लखीसराय: टाउन थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव में भभु ने अपने भैसूर के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया
लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव में भभु ने अपने भैसूर के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया.बता दे की इस घटना में भैसूर रंजीत यादव बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मी रंजीत यादव ने बताया कि छोटे भाई और पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. जिसे सुलझाने गया तो छोटे भाई की पत्नी रीना देवी ने ईट से प्रहार कर दिया.