लखीसराय: लखीसराय जिले के पिपरिया थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद दो लोगों के विरुद्ध मामला किया गया दर्ज।
लखीसराय जिले के पिपरिया थाना की पुलिस ने जिले के वलीपुर गांव में छापेमारी कर मुन्ना सिंह के भुसखार में रखे गये 165 लीटर 750 ML विदेशी शराब जब्त किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी में विभिन्न ब्रांड के 375 एमएल का कुल 442 बोतल यानी 165 लीटर 750 मिली लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।