दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र के नौगांवा नशीनगर गांव में जमकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर नगर गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नौगवां नशीनगर गांव में दो लोगों के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में लोग महिला को भी मारपीट करते दिख है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।