मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दबोचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल
चरथावल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुटेसरा-कसौली मार्ग से एक अभियुक्त रामबीर पुत्र इमरत निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा सहित एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त रामबीर कों धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करतें हुए जेल भेजने के कार्रवाई की जा रही है।