हरदोई: एसडीओ केपी सिंह ने लखनऊ रोड पर बताया कि बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे लखनऊ रोड पर बिजली विभाग के एसडीओ केपी सिंह ने बताया की बिजली बिल के बड़े बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बिजली बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी किया जा रहा है जिससे कि उपभोक्ता अपना बिल समय से जमा करें और कनेक्शन काटने से बचें।