सिरसागंज: नगला गड़रिया मोड़ भदान रोड से पुलिस टीम ने तमंचा, चाकू, मोबाइल और नकदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सिरसागंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नगला गड़रिया मोड़, भदान रोड से गौरव उर्फ समीर पुत्र मियाजी लाल और कमल बाबू पुत्र आजाद निवासी गिहार कॉलोनी, सिरसागंज को दबोच लिया। जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो मोबाइल फोन तथा 2400 रुपये नकद बरामद किए हैं।