गाण्डेय: विजयादशमी पर गांडेय मुख्यालय समेत प्रखंड में दिखा आस्था, उल्लास और उत्सव का माहौल
Gandey, Giridih | Oct 21, 2026
विजयादशमी के अवसर पर गांडेय मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र में रात 12 बजे तक आस्था, उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के साथ मेले, भंडारे, भक्ति जागरण और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ा दी। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा।