हसपुरा: पचरूखिया रोड पर धर्मकांटा के समीप 354 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ विक अप वाहन को हसपुरा पुलिस ने ज़ब्त किया, धंधेबाज फरार
हसपुरा थानाक्षेत्र के हसपुरा - पचरूखिया रोड में रविवार की रात डिजिटल धर्मकांटा के समीप खड़ी पिक अप वाहन से 40 कार्टून में रखा 354 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार की सुबह दी। उन्होंने बताया की धंधेबाज बिक्रमगंज के सुल्लतान अहमद एवं उचित विगहा के धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।