दमदमा गांव में आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कन्हैयालाल प्रजापत, उनकी पत्नी नोसर बाई और पुत्र सुरेश व सुनील ने भंवरलाल प्रजापत, उनके पुत्र रोशन और बहू पूजा पर पत्थरों व लकड़ियों से हमला कर दिया। पहले सड़क पर विवाद हुआ।