डिंडौरी: शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में निकला गोह, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू, विडियो हुआ वायरल
डिंडौरी जिले के शहपुरा के शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में अचानक गोह निकल गया जिसके चलते हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही सर्पमित्र दीपचंद कछवहा ने मौके पर पहुंचकर गोह का सफल रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया रविवार सुबह 9:00 से वायरल हो रहा है। दरअसल बालक छात्रावास में अचानक गोह के निकलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।