कोटवा: कोटवा पुलिस ने 75 लीटर देशी चुलाई शराब और 2 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस 75 लीटर देशी चुलाई शराब व 2 लीटर विदेशी शराब के साथ दो चार तस्करो के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष करण कुमार सिंह ने बताया कि देशी राजन मुखिया व मंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वही आशीष मेडिकल से 2 लीटर विदेशी शराब के साथ उपेंद्र कुमार व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।