जहानाबाद: दो माह से सड़क पर बह रहा नाले का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश; डीएम से शिकायत की तैयारी
जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड के साइस्ताबाद गांव में पिछले दो माह से मुख्य सड़क पर नाले का पानी बहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क की जर्जर स्थिति और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।