बस्सी: शाहपुरा थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 21, 2025 जयपुर ग्रामीण की शाहपुरा थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में आज मंगलवार को सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए शाम करीब 5 बजे जानकारी दी गई। थाना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था उसके बाद आरोपी जयवीर को गिरफ्तार किया है।