खिजरसराय: अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने महकार सीएससी का औचक निरीक्षण किया
ग्रामीण जनता महकार की शिकायत पर नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महकार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक पाई गई। जांच के क्रम में केवल एक डॉक्टर ही उपस्थित मिले, जबकि एक डॉक्टर पूरी तरह अनुपस्थित पाए गए। वहीं एक अन्य डॉक्टर उपस्थिति दर्ज कराकर भी ड्यूटी से नदारद थे।