सदर: प्रयागराज: करेली के 60 फीट रोड पर ऑयल पाइपलाइन की आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण, IOCL ने 15 दिनों का नोटिस थमाया
Sadar, Allahabad | Sep 29, 2026
प्रयागराज में करेली के 60 फीट रोड पर ऑयल पाइपलाइन के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन डिवीजन ईआरपीएल (ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन) की ओर से ऐसे निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में 15 दिन के भीतर अतिक्रमण और निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया है।