आगरा के शमसाबाद कस्बे में लंगूर के आतंक से वाहन चालक और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। आगरा रोड और फतेहाबाद रोड पर लंगूर लगातार ट्रैक्टर चालकों और कार सवारों पर हमला कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंगूर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुका है। उसके हमलों के चलते कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। आरोप है कि वन विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद लंगूर को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
.
.
.
.
#Agra #Shamsabad #LangurAttack #ForestDepartment #AgraNews
Fatehabad, Agra | Nov 27, 2026