हरिद्वार: मकर संक्रांति पर चाईनीज मांझे से बचाने के लिए खड़खड़ी पुलिस ने की पहल, दोपहिया वाहनों पर लगाए निःशुल्क सेफ्टी वायर
चाईनीज मांझे से बीते दिनों कई दोपहिया वाहन चालक गंभीर घायल हुए थे। ऐसे में मकर संक्रांति पर ज्यादा पतंगों के उड़ने से इन घटनाओं में वृद्धि हो सकती थी, जिससे निपटने के लिए खड़खड़ी पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को ना केवल जागरूक किया बल्कि उनके वाहनों पर निःशुल्क सेफ्टी वायर भी लगाए। मंगलवार शाम 4 बजे इस अभियान के संबंध में पुलिस ने विज्ञप्ति जारी की।