हरिद्वार: हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर गंगा आरती तक 3.50 लाख श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति का स्नान किया, SSP ने दी जानकारी
धर्म नगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। मंगलवार शाम गंगा आरती तक हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर 3.50 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान पर पुण्य लाभ कमाया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है।