हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दादूपुर गोविंदपुर से एक वारंटी को गिरफ्तार किया, चेक बाउंस के मुकदमे में था वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दादूपुर गोविंदपुर गांव में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शादाब अली है जो चेक बाउंस के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहा था। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के बाद उसके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में ही पेश कर दिया।