हरिद्वार: मां धारी देवी की देव डोली यात्रा हरिद्वार पहुंची, अपर बाजार में भव्य स्वागत किया गया, लोगों ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां धारी देवी की देवडोली यात्रा हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार के अपर बाजार में लोगों ने जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया और मां धारी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दे कि श्री नगर से विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए देव डोली आज हरिद्वार में रात्रि विश्राम करेगी और कल गंगा स्नान करने के बाद, प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना होगी।