बोचहां: दो भाइयों के झगड़े में तीसरे की मौत, सदमे से मां ने भी तोड़ा दम
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत करणपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में एक दुखद घटना सामने आई है। दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, जिसमें एक बेटे और उसकी मां की मौत हो गई। मृतक रामबाबू शाह बताया जाता है कि मुख्य रूप से बधिर थे। घर में दो भाइयों के बीच हो रही मारपीट को शांत कराने के लिए वे बीच-बचाव करने पहुंचे