सांगोद: कनवास में 'गौ सम्मान आहान अभियान' की गूँज, केसरिया ध्वज और जयकारों के साथ निकाला विशाल जुलूस, ज्ञापन सौंपा
Sangod, Kota | Apr 27, 2026 "हाथों में केसरिया ध्वज, तख्तियों पर 'गौ माता राष्ट्र माता' के जयकारे और दिल में अपनी संस्कृति के लिए अटूट श्रद्धा! कुछ ऐसा ही नज़ारा आज कनवास में देखने को मिला।" "सोमवार को ‘गौ सम्मान आहान अभियान’ के तहत कनवास और क्षेत्र में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम हुआ। सुबह 10 बजे से ही रावण चौक स्थित मेला ग्राउंड पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था।