बदायूं: उझानी के अंबेडकर चौराहा पर सेवानिवृत्त फौजियों ने एक साथी की मौत के मामले में लगाया जाम, वाहनों की लगी कतारें
Budaun, Budaun | Nov 22, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने वाल राकेश कुमार पुत्र धाकन लाल सेवानिवृत्त फौजी थे । वह उझानी मंडी समिति में सुरक्षा गार्ड थे । 19 नवंबर की रात वह सचल दल की टीम के साथ थे।पिकअप चालक ने अपने साथियो को बुलाकर सचल दल की टीम पर लाठी - डंडो से हमला कर दिया। जिसमें राकेश कुमार व वेदपाल घायल हो गए। इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई।