कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री कैलाश जाटव ने अनुसूचित जाति के कल्याण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की विकास योजनाओं का पूरा लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को दें। इनके कल्याण के लिए लागू की गई योजना तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। बैठक में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #रीवा #Rewa
3 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026