कासगंज: बेटी का शव देखकर परिजन हुए आक्रोशित, लाठी-डंडे उठाकर ससुराल पक्ष के लोगों को पीटा
ढोलना के नगला चौखंडा गांव में 30 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी अमित कश्यप की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग गांव नगला चौखंडा पहुंचे तो प्रभा का शव देखकर आक्रोशित हो गए। गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने वहीं पास में पड़े लाठी डंडे उठाकर ससुराल पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।