पुरनहिया: शिवहर में 720 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
शिवहर के पुनरहिया क्षेत्र में पुलिस ने बागमती नदी के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही 720 लीटर नेपाली शराब बरामद की। तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर फरार हो गए। पुलिस ने 80 कार्टन में रखी 2400 बोतल शराब कब्जे में ली। थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।