कोरबा: कोरबा में बिजली खंभे में लगी आग, विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश, कार को चपेट में आने से बचाया गया
Korba, Korba | Apr 18, 2026 कोरबा शहर के घंटाघर कवि भवन के पास एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।