बुरहानपुर: बोरसल-अंतुर्ली फाटे पर दो बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, एक गंभीर
इंदौर इच्छापुर हाइवे पर बोरसल- अंतुर्ली फाटे के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। बाइक चालक को गंभीर चोट लगी है। परिजनों द्वारा निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल धनराज ने बताया कि मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र के करकी गए थे। बाइक से दो दोस्तों के साथ वापस लौट रहे थे।