अरकोसा में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार 📝
आवेदन पत्र
मुखिया, ग्राम पंचायत अरकोसा
थाना एवं जिला – लोहरदगा
सेवा में,
श्रीमान उपायुक्त महोदय,
लोहरदगा।
विषय – अधिग्रहित भूमि का मुआवजा के संबंध में।
महाशय,
उपरोक्त विषय के संबंध में कहना है कि लोहरदगा जिला अंतर्गत लोहरदगा नदिया मोड़ से ईरगाँव भाया अरकोसा रामपुर पथ एवं ईरगाँव से भण्डरा पथ कुल लंबाई 19.25 किलोमीटर चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु ग्राम पंचायत अरकोसा के ग्राम अरकोसा एवं भकसो के जमीन रैयतों से पुराने रास्ते के दोनों दिशा में 25-25 फीट जमीन भू-अर्जन कार्यालय लोहरदगा द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया।
इस संबंध में अंचल अधिकारी लोहरदगा के ज्ञापांक 86 दिनांक 01.02.2025 के अनुसार ग्राम अरकोसा एवं भकसो का ग्राम सभा अनुमोदन मांगा गया था। जिसका ग्राम सभा दिनांक 05.02.2025 को ग्राम भकसो एवं अरकोसा द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर किसानों द्वारा जमीन सार्वजनिक सड़क निर्माण हेतु दिया गया।
इस दौरान भू-अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 11(1) के अधीन अक्टूबर 2025 में जमीन रैयतों का नाम प्रकाशन अधिसूचना जारी किया गया था।
उसके बाद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी गरीब कृषक रैयतों को मुआवजा नहीं मिला है, जबकि जमीन में निर्माण कार्य हो चुका है।
अतः आप श्रीमान से नम्र निवेदन है कि इस विषय पर कार्रवाई करते हुए उचित मुआवजा दिलाने की कृपा की जाए।
विश्वासभाजन
ग्राम पंचायत, अरकोसा
लोहरदगा, झारखंड. #Lohardaga #Arkosa #Muawza #Jharkhand #LohardagaNews