⚡ होनदगा गांव में आज भी बांस के खंभे के सहारे बिजली, NCC कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल
लोहरदगा के होनदगा गांव के एक टोले में आज भी ग्रामीण बांस के खंभे के सहारे बिजली जलाने को मजबूर हैं। गांव की तस्वीरें बिजली व्यवस्था की जमीनी स्थिति दिखा रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम NCC कंपनी से जुड़ा है, लेकिन जरूरतमंद टोले तक आज भी समुचित व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों द्वारा यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि कुछ रसूखदार लोगों के गांव अथवा निजी भट्ठों में ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
लोहरदगा उपायुक्त महोदय से मांग है कि NCC कंपनी के कार्यों की जांच कराकर यह सुनिश्चित कराया जाए कि बिजली व्यवस्था का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों तक समान रूप से पहुंचे।
📍 होनदगा गांव, लोहरदगा
#लोहरदगा #होनदगा #NCCCompany #बिजलीसमस्या #ग्रामीणोंकीआवाज #जनसमस्या #IHQPublicIndia