बौंसी: कौवा वरण प्राथमिक विद्यालय से समरसेबल चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Bausi, Banka | Feb 1, 2025 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के कौवा वरण प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने 31 जनवरी की रात में समरसेबल की चोरी कर ली। जिसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे बंधुआ कुरावा थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन दिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।