नरवर: अपर ककेटो बांध के 7 गेट खुले, हरसी बांध के बेस्ट वियर से 3.20 फीट ओवरफ्लो
अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बांध के 7 जल द्वार खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 803.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जो पार्वती नदी के रास्ते हरसी बांध में पहुंच रहा है।