बक्सर: महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 22, 2026 जिले के महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थाना कांड संख्या-22/26, दिनांक 18 अप्रैल को दर्ज मामले में धारा 126/115(2)/76/351(2) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।