राजपुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष और पंचायत सचिव के बीच गहराया विवाद, किसकी होगी जीत, दोनों ओर से की गई शिकायत
बलरामपुर जिले के राजपुर में इन दिनों सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। भाजपा के बरियों क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल और बरियों ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव नरेंद्र जायसवाल के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के इस सिलसिले ने अब पूरे क्षेत्र का माहौल गरमा दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र