अशोक नगर: भीषण गर्मी में चिकित्सालय में घंटों लाइन में लगने को मजबूर गर्भवती महिलाएं, नहीं हैं कोई व्यवस्था
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है इसी तरह सैकड़ों गर्भवती महिलाएं प्रतिदिन अपना चेकअप कराने पहुंचती हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे वहां हालत देखे तो भीषण गर्मी में कूलरों की भी व्यवस्था नहीं है और ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है।