पटना ग्रामीण: 70वीं BPSC परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं होने पर छात्र नेता दिलीप कुमार ने आयोग पर उठाए सवाल
छात्र नेता दिलीप कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आयोग को कहा है कि पीटी परीक्षा 2024 के दिसंबर में ली गई थी, मेंस परीक्षा 2025 में ली गई और इसका इंटरव्यू हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो चुका है बावजूद अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे छात्र नेता दिलीप ने आयोग पर कई सवाल भी खड़े किए हैं।