शेखपुरा: जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा सोमवार शांतिपूर्ण संपन्न, 205 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें दोनों पाली में कुल 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। परीक्षा प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।