शेखपुरा: गोला रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर में अज्ञात महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल
गोला रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में तीन अज्ञात महिलाओं ने घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारपीट कर बेहोश कर दिया जिससे वह वहीं गिर गई। घायल महिला को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल महिला की पहचान गोला रोड निवासी रंजीत साव की पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है। ब्यूटी पार्लर में घुसी तीनों महिला में दो महिला का चेहरा ढका था जबकि एक महिला का चेहरा ढका नहीं था।