शेखपुरा: दो दिनों से लापता बिहटा के युवक का गांव के चिमनी भट्ठा के समीप अर्ध निर्मित मकान में मिला शव, ईंट से कुचलकर की गई हत्या
दो दिनों से लापता बिहटा के युवक का गांव के ही चिमनी भट्ठा के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में शव मिला है। युवक की ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।