शेखपुरा: बरबीघा मोहल्ला से 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी का ऑटो किया जब्त
उत्पाद विभाग की टीम ने मिशन ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरबीघा मोहल्ला निवासी एक शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरबीघा मोहल्ला निवासी श्री राम के पुत्र रघुनंदन कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि 13.5 लीटर शराब एवं एक ऑटो जब्त किया गया है।