शेखपुरा: शेखपुरा के मंथन सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व से संबंधित किया गया समीक्षा बैठक
आंतरिक संसाधन/राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। ऑनलाईन दाखिल खारिज के समीक्षा के क्रम में जिला राजस्व पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि जिलान्तर्गत दाखिल खारिज के 95627 आवेदन ऑनलाईन प्राप्त हुए जिसमे 90792 आवेदनों का निष्पादन कर लिया गया है। समीक्षा बैठक पर कई अन्य मामले पर भी चर्चा की गई। इस मौके कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।