शेखपुरा: शिलांग में आयोजित फर्स्ट खेलो इंडिया वूमेंस ताइक्वांडो लीग प्रतियोगिता में शेखपुरा की सृष्टि ने जीता कांस्य पदक
मेघालय के शिलांग में चल रहे फर्स्ट खेलो इंडिया वूमेंस ताइक्वांडो लीग प्रतियोगिता 2023-24 में शेखपुरा ताइक्वांडो संघ की खिलाड़ी सृष्टि कुमारी ने कांस्य पदक जीत लिया है। गौरतलब है, शेखपुरा से इस प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से भाग लेने के लिए तीन खिलाड़ी रवाना हुए थे जिसमें सृष्टि कुमारी ने कांस्य पदक जीता और बिहार का नाम रोशन किया है।