बागीदौरा: रुद्रेश्वर महादेव से अच्छी बारिश की कामना, महिलाओं ने 3 फीट पानी में किया जलाभिषेक
नौगामा। क्षेत्र में अच्छी बारिश, खेतों में फसल की बेहतर पैदावार और गांव में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर नौगामा में धार्मिक आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। गांव की महिलाओं ने आज बुधवार शाम 6बजे हैंडपंप से पानी भरकर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने करीब तीन फीट तक पानी भरकर शिवलिंग को जलमग्न किया और विधिवत जलाभिषेक